22 Oct 2021

भोजपुरी फिल्म ‘मेरा पति मेरा देवता है’ को लीड कर रही रानी चटर्जी | Mera Pati Mera Deta hai actress Rani Chatterji
mera pati mera devta hai Bhojpuri movie

पी एच फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘मेरा पति मेरा देवता है’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में शुरू हो चुकी है। इस फिल्‍म में भोजपुरी क्‍वीन रानी चटर्जी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। उनके साथ मेल लीड में प्रेम सिंह होंगे। इस फिल्‍म के निर्माता हिमांशु शेखर चौधरी और सुनील सिंह हैं। फिल्‍म के निर्देशक अजय कुमार झा हैं, जिन्‍होंने बताया कि फिल्म के टाइटल से साफ साफ पता चल रहा है कि फिल्म पूरी तरह पारिवारिक व लव स्टोरी है।

mera pati mera devta hai Bhojpuri film shooting

फिल्‍म को लेकर रानी चटर्जी भी काफी एक्‍साइटेड हैं। रानी ने कहा कि ‘मेरा पति मेरा देवता है’ बेहद अलग फिल्‍म है। इस फिल्‍म में दर्शकों को मनोरंजन के साथ – साथ एक सामाजिक मैसेज भी मिलेगा। फुल फैमली ड्रामे के साथ हम एक शानदार फिल्‍म की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें मेरी भूमिका अब तक सभी किरदार से खास है। प्रेम सिंह के साथ मैं पहली बार इस फिल्‍म में काम कर रही हूं। उम्‍मीद है हमारी ट्यूनिंग अच्‍छी होगी और हमारी केमेस्‍ट्री लोगों को खूब पसंद भी आएगी।

mera pati mera devta hai movie

वहीं, निर्माता हिमांशु शेखर चौधरी ने बताया कि पूरी फिल्म की शूटिंग बस्ती जिला के सुन्दर लोकेशन पर की जाएगी। फिल्म में कुल आठ गाने हैं जो एक से बढ़ कर एक है। संगीतकार छोटे बाबा - आर्या शर्मा ने तैयार किया हैं। लेखक बिजय साहनी,फाइट मास्टर दिनेश यादव ,छायांकन मनोज सिंह , प्रोडक्शन हेड रौनक मिश्रा ,सह निर्देशक रवि तिवारी और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। इस में प्रेम सिंह और रानी चटर्जी के साथ सुशील सिंह, अजय सूर्यवंशी, संतोष श्रीवास्तव, संजय वर्मा, सी पी भट्ट, विद्या सिंह, अखिलेश यादव, विवेक मासूम आदि हैं।

भोजपुरी की सबसे बड़ी बजट की फिल्‍म ‘वध’ में नजर आएंगे रक्षा गुप्ता और विराज भट्ट
raksha gupta movie vadh

भोजपुरी फिल्‍म मेकर्स शुरुआती दौर से ही पौराणिक कथाओं व कहानियों को फिल्मों के माध्यम से लेकर आते रहे हैं। लेकिन जल्‍द ही निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्‍तव भोजपुरी की सबसे बड़ी बजट की फिल्‍म ‘वध’ लेकर आ रहे हैं, जिसमें अभिनेता विराज भट्ट और रक्षा गुप्‍ता मुख्‍य भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म बेहद एडवेंचर ड्रामा है, जो भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत पर आधारित है। इस फिल्‍म की शूटिंग बड़े – बड़े लोकेशन में हो रही है।

vadh bhojpuri movie

फिल्‍म को लेकर निर्देशक सोम भूषण श्रीवास्‍तव ने कहा कि ‘वध’ में देवी का श्रृंगार भी दर्शकों को देखने को मिलेगा, जो बेहद भव्‍य होने वाला है। वहीं देवी का असुरों का वध भी देखने को मिलेगा। फिल्‍म में भक्ति के साथ – साथ एक्‍शन का भी समावेश होने वाला है। इसको लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी भी की गई है। इस वक्‍त फिल्‍म की शूटिंग जोर शोर से उत्तर प्रदेश के जिला भदोही में चल रही है। इसको लेकर फिल्‍म के सभी कलाकार बहुत उत्‍साहित हैं।

viraj bhatt upcoming movie vadh

फिल्‍म ‘वध’ का निर्माण शिवम बरनवाल, अभिषेक शुक्ला और हर्ष तिवारी कर रहे हैं। निर्माता शिवम बरनवाल ने बताया कि यह फिल्‍म अन्य फ़िल्मों से हटकर है भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज के अन्य लोगों को साफ सुथरी फिल्म बनाने के लिये प्रेरणा का काम करेंगी , एक साथ पूरे परिवार के लोग इस फिल्म को देख सकेंगे ..सभी मुख्य कलाकार फिल्‍म के लिये 3 महीने से भी ज़्यादा समय से कहानी के हिसाब से अपनी तैय्यारी में व्यस्त थे ।भोजपुरी फ़िल्म 'वध' महिला प्रधान फिल्म है जिस में विराज भट्ट और रक्षा गुप्ता पहली बार एक साथ अभिनय करते नजर आएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वध में विराज भट्ट और रक्षा गुप्ता की केमेस्ट्री काफी बेहतरीन होने वाली है। उनके अलावा फ़िल्म में ग्लोरी मोहन्ता, करिश्मा सैनी, गौरी शंकर, ससिता रॉय ,राज शुक्ला, ओ पी कश्‍यप, गौरी शंकर, सोनू पांडेय, शौर्य बरनवाल और संजू सोलंकी मुख्य भूमिका में है। संगीत दिया है मधुकर आनंद, डीओपी जहांगीर, प्रचारक संजय भूषण पटियाला और एडिटर जितेंद्र सिंह जीतू है।

18 May 2021

Khesari Lal yadav new movie Pyar To Hona Hi Tha(प्यार तो होना ही था) Relase soon
Pyar To Hona Hi Tha bhojpuri movie
सुपर स्टार खेसारीलाल यादव(Khesari Lal yadav) और निर्देशक रजनीश मिश्रा की जोड़ी ने लंदन में एक और फ़िल्म की है, जिसका टाइटल है 'प्यार तो होना ही था/Pyar To Hona Hi Tha'। इस फ़िल्म का निर्माण यशी फिल्म्स और नेबुला फिल्म्स लि. ने मिलकर किया है। फ़िल्म में खेसारीलाल यादव के साथ साउथ की खूबसूरत अदाकारा सहर अफ़सा(Sahar Afsa) हैं। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे लंदन के शानदार लोकेशन, ऑक्सफ़ोर्ड, हावर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन आई, लंदन ब्रिज, विंडसर पैलेश, लंदन सेंट्रल पर फिल्माई गयी है। रजनीश मिश्रा(Director rajnish Mishra) ने खेसारीलाल और सहर की केमेस्ट्री को इतने शानदार तरीके से उभरा है कि आपको यकीन नहीं आएगा। इसकी एक झलक सेट के वायरल फोटोज में देखा जा सकता है।
khesari lal and sahar afsa movie Pyar To Hona Hi Tha
आपको बता दें कि फ़िल्म 'प्यार तो होना ही था' के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, निशांत उज्ज्वल, प्रशांत जम्मुवाला हैं। जबकि फ़िल्म के रायटर, डायरेक्टर और म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा है। इस फ़िल्म को लेकर निर्माता अभय सिन्हा,निशांत उज्ज्वल और प्रशांत जम्मुवाला बेहद आशान्वित हैं और कहते हैं कि फ़िल्म बेहद शानदार बनी है। 'प्यार तो होना ही था' आज के जमाने की लव स्टोरी है, जो युवा दर्शकों को बेहद पसंद आने वाली है। हमारी कोशिश रही है कि हम उन फिल्मों का निर्माण करे, जिससे दर्शकों के मनोरंजन के साथ हमारी इंडस्ट्री भी आगे बढ़े। हमारी फिल्में घर -परिवार के लोग साथ बैठकर बखूबी देख सकते हैं। ऐसी ही एक कहानी को लेकर हमने सात समंदर पर 'प्यार तो होना ही था' बनाई है। फ़िल्म आपके दिल को छू लेगी, इसलिए देखिएगा जरूर।फ़िल्म प्रदर्शन को तैयार है। ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगी। वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि फ़िल्म में दर्शकों को नयापन लगेगा। भोजपुरी समाज के लोग आज दुनिया भर में रह रहे हैं, तो कहानी भी हमारी ग्लोबल होगी। यह लाजमी है। आज हम नए कॉन्सेप्ट के साथ उसी ग्लोबल कहानी को लेकर एक बेहतरीन फ़िल्म बनाने की कोशिश की है। उम्मीद है सबों को पसंद आएगी। इस फ़िल्म में खेसारीलाल यादव और सहर अफ़सा के अलावा हिंडोला चक्रबर्ती, अनन्या, दीपक सिन्हा, अनुराधा और संजय महानन्द मुख्य भूमिका में हैं।
bhojpuri film Pyar To Hona Hi Tha

15 Jun 2018

सितारों से भरपूर भाईजान की शूटिंग जुलाई के फर्स्ट वीक से
Bhaaijaan

देश के प्राचीन एवम धार्मिक नगरी और माँ जानकी की जन्मस्थान बिहार के सीतामढ़ी में भोजपुरी फिल्म भाईजान की शूटिंग जुलाई के प्रथम सप्ताह से शुरू किया जायेगा। मनोज आर. पांडेय और मौसमी अभिनीत फिल्म भाईजान का मुहर्त अप्रैल में ही किया गया था और इसकी शूटिंग पिछले महीने ही शुरू किये जाना था लेकिन किसी कारण से विलम्ब होने के कारण अब इस फिल्म की फर्स्ट स्केड़यूल की शूटिंग आरंभ की जाएगी।
एंगल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का दुसरे स्केड़यूल की शूटिंग झारखण्ड में किया जायेगा। जैसा की आपको पहले बताया बताया गया था की ये एक एक्शन फिल्म होगी जिसमे मनोज आर पाण्डेय के अलावा कई नामी कलाकार काम करेंगे जिनमे राज कपूर शाही, अनुप लोटा तिवारी, आर. के. गोस्वामी , सुबोध भगत, श्वेता शर्मा प्रमुख है. इस फिल्म में खलनायक के रूप में राज कपूर शाही, सुबोध भगत और देव राज ठाकुर नजर आएंगे। आप को बताते चले की दिल्ली के देवराज ठाकुर इस फिल्म से डेब्यू करेंगे और अपनी फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत करेंगे। फिल्म में और दूसरे कलाकारों की बात करे तो उनमे प्रमुख है पुजा दुबे, रमणिका गाँधी, अमर, आशुतोष, सिद्धार्थ निराला, अमित बिहारी, बबलू रीमिक्स, प्रिंस रानावत और अजीत।
भाईजान के लेखक और निर्देशक है विक्की आदित्या , कोरियोग्राफर है निकुंज मेहता(विनर ऑफ़ रॉयल पर्सनालिटी ऑफ़ गुजरात 2017), गीतकार रमेश सिंह बुलेट और राजेश सिंह राणा है, संगीत कार- मुकेश नंदन और राजेश सिंह राणा है. कथा - पटकथा धीरज का है, वेशभूषा ममता पटेल का है और मेक उप आर्टिस्ट है लिपिका चटर्जी सिंह.

24 Apr 2018

अमृता सिंह सिंह डेब्यू करेंगी भोजपुरी फिल्म कृष्णा लीला और दोस्ताना  से
Actress Amrita Singh

बिज़नेस घराना से सम्बन्ध रखने वाली ब्यूटीफुल, हॉट एंड टैलेंटेड एक्ट्रेस अमृता सिंह बहुत जल्द ही भोजपुरी फिल्मो में नजर आने वाली है. अपने पिता के बिज़नेस की देख रेख के साथ कई कम्पनीज के डायरेक्टर भी है. बी. कॉम की पढाई कर चुकी अमृता सिंह चार भाषाओ भोजपुरी, हिन्दी, अंग्रेजी और बंगाली भी बोलती है. अमृता सिंह वैसे तो असम के गुहाटी में रहती है लेकिन उनका पूर्वांचल के गोरखपुर और लखनऊ से सम्बन्ध है. अपने जीवन के कई साल उन्होंने लखनऊ में बिताया है. उन्होंने अपने फादर के बिज़नेस के सील-सिले में उन्होंने गल्फ के कई देशो में घुमा है लेकिन उन्हें अपना देश बहुत पसंद है.
अमृता सिंह को फिल्मो के प्रति रुझान बहुत पहले से ही था और इसके लिए उन्होंने तयारी भी बहुत पहले से ही शुरू कर दिया था. उन्होंने एक्टिंग कोर्स के साथ-साथ समय-समय पर थिएटर भी करती रहती है. हम से ख़ास बात चित में उन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया की उन्हें इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनने वाली 2 फिल्मो कृष्णा लीला और दोस्ताना के साइन किया गया है जिसके लिए मै इन्दिरा फिल्म्स इंटरनेशनल और संजय सिंह राजपूत की आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया है. मै इन फिल्मो के लिए हार्ड वर्क करूंगी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज में अपने को स्थापित करने की कोशिश करुँगी।
जब मैंने उनसे पूछा की भोजपुरी फिल्मो में आज कल वल्गरिटी बढ़ गयी है इसके बारे में आपका क्या कहना है तो उन्होंने इसके बारें में बताय की मैंने जितना भी नोटिस किया है उसमे देखा है कि वल्गरिटी वाली फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर चलती नहीं है अगर स्टोरी की डिमांड है और उसमे कोई हॉट सीन रहते है तो उससे कोई प्रॉब्लम नहीं है और आगे उन्होंने बताया की बॉलीवुड फिल्मो में भी हॉट सीन दिए जाते है लेकिन उसमें बहुत बारीकी से काम किया जाता है जिससे ये न लगे की इसे जबरदस्ती दर्शको के सामने परोसा गया है.
Model Amrita Singh


22 Jan 2018

26 जनवरी को नही रिलीज होगी ग़दर 2
26 जनवरी को नही रिलीज होगी ग़दर 2

भोजपुरी की बहुचर्चित फ़िल्म ग़दर 2 अब 26 जनवरी को रिलीज नही हो पाएगी क्योंकि सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म को स्क्रीनिंग के बाद सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है और इसे रिवाजिंग कमिटी का रास्ता दिखा दिया है । उल्लेखनीय है इंदिरा फ़िल्म इंटरनेशनल की फ़िल्म ग़दर 2 इसी गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली थी । ट्रेलर रिलीज होने के बाद फ़िल्म को लेकर दर्शको और सिनेमा हॉल मालिको में काफी उत्सुकता बढ़ गई थी लेकिन सेंसर बोर्ड ने स्क्रीनिंग के बाद इसे सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया । हास्यास्पद बात तो यह है कि पाकिस्तान और पाकिस्तानियों की बैंड बजाना सेंसर बोर्ड को रास नही आ रहा है । निर्माता संजय सिंह राजपूत ने बताया कि यह सेंसर बोर्ड की दोहरी नीति है । बोर्ड पद्मावत को हरी झंडी देती है लेकिन ग़दर 2 को नही । आपको बता दें कि ग़दर की गर्मी के कारण बिहार झारखंड के सिनेमा घरों में फ़िल्म की मांग काफी बढ़ गई थी । अब फ़िल्म के रिलीज ना होने से बिहार झारखंड में सीधा फायदा पद्मावत को मिलेगा । निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने सेंसर बोर्ड के इस रवैये पर दुख जताया है । उल्लेखनीय है कि इंदिरा फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी व इंडिया ई कॉमर्स द्वारा प्रस्तुत निर्माता संजय सिंह राजपूत व राजेश त्रिपाठी की इस फ़िल्म के निर्देशक हैं रमाकांत प्रसाद। फ़िल्म में एक्शन स्टार विशाल सिंह, प्रमोद प्रेमी यादव, किशन राय, माही खान, सनी सिंह, निशा दुबे, पायल पांडे, श्रेया मिश्रा, भोजपुरिया सुल्तान के नाम से मशहूर राजू सिंह माही आदि मुख्य भूमिका में हैं । ग़दर 2 के सह निर्माता है सतीश सिंह व सुनील मौर्या । लेखक है सुरेंद्र मिश्रा, फ़िल्म में संगीत निर्देशन का जिम्मा उठाया है ख़ुद निर्देशक रमाकांत प्रसाद ने । ग़दर 2 के लाईन प्रोड्यूसर हैं शम्मी तिवारी और प्रचारक हैं उदय भगत

6 Jan 2018

बिहार में उद्योग और कला के विकास की असीम संभावना : कुमार प्रभंजन
Patliputra Mahotsav

पटना 05 जनवरी इवेंट के क्षेत्र में अग्रणी नेक्सट जेन कंसलटेन्सी के प्रबंध निदेशक कुमार प्रभंजन का कहना है कि  प्रदेश में पाटलिपुत्रा महोत्सव जैसे महोत्सव का आयोजन किये जाने से प्रदेश में उद्योग ,कला और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही  सरकारी राजस्व मे वृद्धि की काफी संभावना होगी।
राजधानी पटना के मिलर हाइस्कूल मे 26 दिसंबर से 02 जनवरी तक नेक्स्ट जेन कंसलटेन्सी और जदयू उद्योग प्रकोष्ठ की ओर आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया था। महोत्सव के दौरान बिहार के उद्यमियों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन  किया गया।  नेक्सट जेन कंसलटेन्सी के प्रबंध निदेशक कुमार प्रभंजन ने कहा कि महिला, युवा और कृषकों साथ ही छोटे और मध्यम उद्यमियों को उभरने का मौका देने राज्य के उद्यमियों को एक मंच प्रदान करने तथा उन्हें प्रोत्साहित करने के मकसद से महोत्सव का आयोजन किया गया।महोत्सव को बिहार सरकार के पर्यटन विभाग , मद्य निषेध विभाग और नगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान ने भी सहयोग किया।महोत्सव में 10 स्टार्टअप और नए उद्यमियों के प्रशिक्षण को लेकर भी विशेष आयोजन किये गये।बिहार में ऐसे आयोजनों से उद्योग के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन के साथ-साथ युवाओं को रोजगार और सरकारी राजस्व मे वृद्धि की काफी संभावना है।जब निवेश बढ़ेगा तो स्वतः रोजगार के अवसर युवाओं के लिए बढ़ेगें जिससे युवाओं के पलायन पर रोक लगेगा। इस आयोजन का उद्धेश्य राज्य का विकास के साथ ही राजस्व में वृद्धि भी है। इस तरह के आयोजन से राज्य में उद्योगपतियों को निवेश हेतु आमंत्रित किया जा सा सके।
नेक्स्ट जेन कनसलटेन्सी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि पाटलिपुत्रा महोत्सव के आयोजन को लेकर युवाओं और कारोबारियों का उत्साह देखते ही बना। महोत्सव में करीब 250 से 300 स्टॉल लगाए गए थे।इनमें बिहार के स्टार्टअप से लेकर, महिला उद्यमियों के स्टॉल, फूड स्टॉल, हैंडलूम स्टॉल एवं विभिन्न उत्पादों के स्टॉल्स शामिल हैं। इन स्टॉल्स पर सभी प्रोडक्ट्स और उनसे जुड़ी जानकारियां भी दी गयी। महोत्सव में बिहार की संस्कृति और लोक कलाओं की झलक यहां देखने को मिली।महोत्सव के दौरान मधुबनी, पेंटिंग, टिकुली आर्ट, मंजूषा कला के आर्ट के स्टॉल ने लोगों को काफी लुभाया। यहां इन लोक कलाओं का प्रशिक्षण भी दिया गया।महोत्सव में थर्मोकॉल से बनी भगवान बुद्ध की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बनी रही।महोत्सव के दौरान कई सामाजिक संगठनों ने  नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से दहेज की समाप्ति  एवं बेटियों को पढ़ाने का संदेश भी दिया ।
नेक्स्ट जेन कनसलटेन्सी के ऑपरेशन हेड उत्तम कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी, बाल विवाह, दहेज प्रथा, स्वच्छता आदि के बारे में लोगों को जागृत करने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए आठ दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया।
पाटलिपुत्रा महोत्सव में लाइव ट्रेनिंग सेशन से लोगों को बिहारी लोकल आर्ट के स्किल्स की ट्रेनिंग दी गयी जिसमें महिलाएं ने हर रोज नए—नए हुनर सीखे। उन्होंने कहा कि नये उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिदिन स्टार्टअप ने अपना-अपना प्रजेंटेशन दिया।इसमें चिकित्सा के क्षेत्र में काम कर रही मेदमाला को प्रथम चुना गया।
महोत्सव के कला संस्कृति संयोजक सतीश कुमार ने  कहा कि बिहार की पावन धरती पर पाटिलपुत्रा महोत्सव जैसे महोत्सव के आयोजन किये जाने से उसका सांस्कृतिक गौरव फिर से लौट सकेगा।महोत्सव की परिकल्पना इस तरह से तैयार की गयी थी जिससे बिहार के सांस्कृतिक गौरव को फिर से वापस लौटाया जा सके। सत्तर के दशक तक बिहार सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में जाना जाता था । हाल के समय में बिहार में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। उम्मीद है कि बिहार में इस तरह के महोत्सव के आयोजन किये जाने से बिहार की कला ,एवं संस्कृति को लोगों को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।महोत्सव के दौरान रंगकर्मियों द्वारा नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की गयी ,इसके अलावा शाम हर दिन भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये।
श्री कुमार ने कहा कि महोत्सव के दौरान महोत्सव के दौरान जदयू के विधान पार्षद सह प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ रणवीर नंदन, मिसेज एशिया यूनिवर्सल डा मनीषा रंजन , मिसेज इंडिया ग्लैमरस आरती सिंह ,मिसेज इंडिया सेकेंड रनर अप मोनिका मणि , बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कुमार ,सुमित रायचंद , प्रियंका चौहान अभिनेत्री पूनम सिंह राठौर ,अभिनेता राहुल श्रीवास्तव और बहुभाषायी संवाद एजेंसी के प्रेम कुमार मुख्य अतिथी के तौर पर उपस्थित थे जिन्हें बुके ,स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।महोत्सव के दौरान बिहार की प्रसिद्ध गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत, भजन गायक हरिशंकर वर्मा, राकेश कुमार, जिज्ञासा, वगीशा झा, विनय राय, राहुल राज, विशु बाबा, नायशा टाकिया,मुकेश कुमार और अजनबी आकाश के द्वारा गाए गए गीतों और भजनों से गुलजार हुआ। रश्मि ने दहेज पर एक बेटी के दर्द पर अपने गायन से लोगों को भाव विभोर कर दिया वहीं अंकित और उनके नृत्य समूह  ने आधुनिक नृत्यकला से आये सभी दर्शको को रोमाँचित किया इसके साथ ही दिल्ली के मशहूर दक्ष बैंड ने भी अपनी शानदार उपस्थित से समां बांध दिया।
संयोजक ने कहा कि महोत्सव के दौरान  मधु मंजरी , मौसम शर्मा , विनय पाठक ,नीता सिन्हा , प्रिया गौतम , रूबी सिंह , नयन जी ,रूबी सिंह , सगुन कृष्णा ,प्रीति गुप्ता ,फिल्मोग्राफी टीम के मनीष कुमार , निश्चल सिन्हा , श्रुति गुप्ता ,अमितेश ठाकुर ,अविनाश मिश्रा और जागृति ,फोटोग्राफर निरंजन कुमार आदि भी उपस्थित रहे।

2 Jan 2018

काजल राघवानी  के 2017  में रिलीज फिल्म्स।
Kajal Raghwani

काजल राघवानी भोजपुरी के पॉपुलर एक्ट्रेस है जिनकी कई फिल्मे 2017 में हिट रही जिनमे मेहन्दी लगा के रखना प्रमुख है. आइये जानते है काजल राघवानी के 2017 में कितने फिल्मे रिलीज हुई।
Poster Release Date Film NameStar Cast(s)
2017 Hum Hai Hindustani Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Awdhesh Mishra, Anara Gupta, Brijesh Tripathi, Sambhavna Seth, Anoop Arora, K.K. Goswami, Dev Singh, Ritu Pandey, Trisha Khan, Radhe Mishra
2017 Mai Sehra Bandh Ke AaungaKhesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Sanjay Pandey, Awdhesh Mishra, Kiran Yadav, Priyanka Pandit, Anand Mohan, Sanjay Mahanand, Gopal Rai
2017 Mehandi Laga Ke RakhnaKhesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Ritu Singh, Sanjay Pandey, Awdhesh Mishra, Anand Mohan, Karan Pandey, Sanjay Mahanand
2017 MukaddarKhesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Subhi Sharma, Ayaz Khan, Sanjay Verma, Umesh Singh, Seema Singh, Prakash Jais, Trisha Khan
2017 Sarkar RajPawan Singh, Kajal Raghwani, Rani Chatterjee, Awdhesh Mishra, Akshara Singh, Monalisa Biswas
2017 Tere Jaisa Yaar KahanPawan Singh, Kajal Raghwani, Awdhesh Mishra, Kunal Singh, Brijesh Tripathi, Anjana Singh, Pratibha Pandey, Karishma Mittal, Akash Singh, Gopal Rai ,
खेशारी  लाल यादव के 2017 में रिलीज फिल्म्स।
Khesari Lal Yadav
जैसा की आप लोग जानते है कि खेसारी लाल यादव एक लोकप्रिय एंटेरटेनिंग एक्टर के साथ साथ प्ले बैक सिंगर भी है। आइये जानते है की 2017 में उनकी कितने फिल्मे रिलीज हुई।
Poster Release Date Film NameStar Cast(s)
2017 Aatankwadi Khesari Lal Yadav, Manoj Tiger, Subhi Sharma, Awdhesh Mishra, Lota Tiwari, Shakila Majid
2017 DilwalaKhesari Lal Yadav, Kiran Yadav, Akshara Singh, Priya Singh, Dev Singh, Ranjeet Singh, Rajnish, Rakesh Kushwaha, Shikha Arora, Manoj Sharma
2017 Hum Hai HindustaniKhesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Awdhesh Mishra, Anara Gupta, Brijesh Tripathi, Sambhavna Seth, Anoop Arora, K.K. Goswami, Dev Singh, Ritu Pandey, Trisha Khan, Radhe Mishra
2017 Jila ChamparanKhesari Lal Yadav, Mohini Ghosh, Manoj Tiger, Sanjay Pandey, Awdhesh Mishra, Kiran Yadav, Seema Singh, Anand Mohan, Karan Pandey, Sanjay Mahanand, Mani Bhatacharya
2017 Khesari Ke Prem Rog BhailKhesari Lal Yadav, Sanjay Verma, Dev Singh, Uday Srivastava, Nizam Khan, Kavya Singh
2017 Mai Sehra Bandh Ke AaungaKhesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Sanjay Pandey, Awdhesh Mishra, Kiran Yadav, Priyanka Pandit, Anand Mohan, Sanjay Mahanand, Gopal Rai
2017 Mehandi Laga Ke RakhnaKhesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Ritu Singh, Sanjay Pandey, Awdhesh Mishra, Anand Mohan, Karan Pandey, Sanjay Mahanand
2017 MukaddarKhesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Subhi Sharma, Ayaz Khan, Sanjay Verma, Umesh Singh, Seema Singh, Prakash Jais, Trisha Khan,


1 Jan 2018

अक्षरा सिंह के फिल्म्स जो 2017 में रिलीज हुई।
भोजपुरी के बेहतरीन एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के फिल्म जो 2017 में रिलीज हुई जिनमे धड़कन, पवन राजा और सत्य आदि प्रमुख है. वैसे तो अक्षरा सिंह 2017 में गाने भी गाए और टीवी सीरियल पोरस में भी काम किया।
Poster Release Date Film NameStar Cast(s)
2017 Dhadkan Pawan Singh, Ayaz Khan, Maya Yadav, Akshara Singh, Umesh Singh, Anand Mohan, Brijesh Tripathi, Dev Singh, Nidhi Jha, Sikha Mishra, Jaswant Kumar
2017 DilwalaKhesari Lal Yadav, Kiran Yadav, Akshara Singh, Priya Singh, Dev Singh, Ranjeet Singh, Rajnish, Rakesh Kushwaha, Shikha Arora, Manoj Sharma
2017 Hum Hai LooterePawan Singh, Ritu Singh, Manoj Tiger, Awdhesh Mishra, Ayaz Khan, Sanjay Verma, Akshara Singh, Yash Kumar Mishra, Aditya Mohan, Poonam Dubey, Rishabh Kashyap(Golu), Neha Shree Singh, Dev Singh, Gaurav Jha, Manish Chaturvedi, Sweety Singh
2017 Pawan Raja Pawan Singh, Amarpali Dubey, Sushil Singh, Ayaz Khan, Akshara Singh, Monalisa Biswas, Dev Singh
2017 Saiyan SuperstarPawan Singh, Sanjay Pandey, Sanjay Verma, Akshara Singh, Arvind Akela 'Kallu Ji', Brijesh Tripathi, Raj Premi, Dhama Verma, Diya Singh, Shakila Majid, Ella Pandey, Shikha Chuadhary
2017 Sarkar RajPawan Singh, Kajal Raghwani, Rani Chatterjee, Awdhesh Mishra, Akshara Singh, Monalisa Biswas
2017 SatyaPawan Singh, Amarpali Dubey, Akshara Singh, Umesh Singh, Brijesh Tripathi, Lota Tiwari, Nidhi Jha, Anu Upadhyay, Daya Shankar Pandey, Mukesh Tiwari, Rahul Verma, Sweety Singh
2017 TabadalaPawan Singh, Manoj Tiger, Sushil Singh, Akshara Singh, Lalan Singh, Mohan Joshi,

पवन सिंह के फिल्म्स जो 2017 में रिलीज हुई।
भोजपुरी के पावर स्टार से सम्मानित पवन सिंह के 2017 में लगभग 10 फिल्मे रिलीज हुई। जिनमे सत्या, सरकार राज और पवन राजा आदि प्रमुख है.
Poster Release Date Film NameStar Cast(s)
2017 Challenge Pawan Singh, Madhu Sharma, Sanjay Verma, Maya Yadav, Ehshan Khan, Anand Mohan, C.P. Bhatt, Karan Pandey, Dev Singh, Raj Premi, Mehnaz Shroff, Anup Jalota, Gopal Rai , Sweety Singh, Sirika Diwan, Ankur Prasad, Dinesh Brigadier, Jyoti Kalash, Nitika Jaiswal, Samir Aftab
2017 DhadkanPawan Singh, Ayaz Khan, Maya Yadav, Akshara Singh, Umesh Singh, Anand Mohan, Brijesh Tripathi, Dev Singh, Nidhi Jha, Sikha Mishra, Jaswant Kumar
2017 Hum Hai LooterePawan Singh, Ritu Singh, Manoj Tiger, Awdhesh Mishra, Ayaz Khan, Sanjay Verma, Akshara Singh, Yash Kumar Mishra, Aditya Mohan, Poonam Dubey, Rishabh Kashyap(Golu), Neha Shree Singh, Dev Singh, Gaurav Jha, Manish Chaturvedi, Sweety Singh
2017 Pawan Raja Pawan Singh, Amarpali Dubey, Sushil Singh, Ayaz Khan, Akshara Singh, Monalisa Biswas, Dev Singh
2017 Saiyan SuperstarPawan Singh, Sanjay Pandey, Sanjay Verma, Akshara Singh, Arvind Akela 'Kallu Ji', Brijesh Tripathi, Raj Premi, Dhama Verma, Diya Singh, Shakila Majid, Ella Pandey, Shikha Chuadhary
2017 Sarkar RajPawan Singh, Kajal Raghwani, Rani Chatterjee, Awdhesh Mishra, Akshara Singh, Monalisa Biswas
2017 SatyaPawan Singh, Amarpali Dubey, Akshara Singh, Umesh Singh, Brijesh Tripathi, Lota Tiwari, Nidhi Jha, Anu Upadhyay, Daya Shankar Pandey, Mukesh Tiwari, Rahul Verma, Sweety Singh
2017 TabadalaPawan Singh, Manoj Tiger, Sushil Singh, Akshara Singh, Lalan Singh, Mohan Joshi
2017 Tere Jaisa Yaar KahanPawan Singh, Kajal Raghwani, Awdhesh Mishra, Kunal Singh, Brijesh Tripathi, Anjana Singh, Pratibha Pandey, Karishma Mittal, Akash Singh, Gopal Rai
2017 Yodha Arjun PanditPawan Singh, Ashutosh Khare, Awdhesh Mishra, Ayaz Khan, Umesh Singh, Neha Shree Singh, Glory Mohanta, Kajal Singh, Pooja Kajlekar,